BEST PERSONALITY DEVELOPMENT TIPS HINDI

व्यक्तित्व विकास के लिए 10 ज़बरदस्त टिप्स Best Personality Development Tips Hindi
क्या आप सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व विकास के टिप्स (Most Important Personality Development Tips Hindi) चाहते हैं?
क्या आप जानना चाहते हैं हम अपने जीवन में एक अच्छा व्यक्तिगत विकास कैसे ला सकते हैं?  Do you want to know how to develop a good personality in hindi language?
व्यक्तिगत विकास (Personality Development ), वैसे तो हम इस शब्द को हमेशा ही अपने गुरुजनों, शिक्षकों और सकारात्मक बातों से जुडी किताबों में पढ़ते आयें हैं लेकिन कभी हमने सोचा है जीवन में इस शब्द की अहमियत कितनी हद तक है। व्यक्तिगे विकास क्या जीवन में आपका बोलने का तरीका, आपके पहनाव का तरिका या आप लोगों से कितनी आसानी से जुड़ते या नेटवर्क बनाते हैं मित्रता करते हैं उसका तरीका है? जी नहीं यह इन चीजों से परे है। कैसे? चलिए समझते हैं।






व्यक्तित्व विकास के लिए 10 ज़बरदस्त टिप्स Best Personality Development Tips Hindi

Most Important Personality Development Tips Hindi) चाहते हैं?
विषय सूचि 
क्या आप जानना चाहते हैं हम अपने जीवन में एक अच्छा व्यक्तिगत विकास कैसे ला सकते हैं?  Do you want to know how to develop a good personality in hindi language?
व्यक्तिगत विकास (Personality Development ), वैसे तो हम इस शब्द को हमेशा ही अपने गुरुजनों, शिक्षकों और सकारात्मक बातों से जुडी किताबों में पढ़ते आयें हैं लेकिन कभी हमने सोचा है जीवन में इस शब्द की अहमियत कितनी हद तक है। व्यक्तिगे विकास क्या जीवन में आपका बोलने का तरीका, आपके पहनाव का तरिका या आप लोगों से कितनी आसानी से जुड़ते या नेटवर्क बनाते हैं मित्रता करते हैं उसका तरीका है? जी नहीं यह इन चीजों से परे है। कैसे? चलिए समझते हैं।

 आज के दुनिया में जीवित रहने के लिए हर किसी व्यक्ति को हर समय चालक और तर्कशील होना बहुत ही आवश्यक है। सिर्फ आपका ताकत नहीं व्यक्तित्व भी इसमें एक अहम भूमिका निभाती है। निचे हमने आपको कुछ ज़बरदस्त बातें साँझा किया है जो आपके जीवन में व्यक्तिगत विकास लाने में मददगार साबित होंगे।
10 सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व विकास टिप्स Most Important Personality Development Tips Hindi


#1
अपने ऊपर विश्वास रखें Be confident

जीवन में अगर आप कुछ भी करना चाहते हैं तो उसकी चाबी है अपने ऊपर विश्वास रखना। अपने ऊपर विश्वास रखना पहला कदम है अपने व्यक्तित्व विकास के लिए। अपनी काबिलियत पर कभी भी शक ना कीजिये और हमेशा अपने से स्वयं कहें ! मैं कर सकता, ये मेरे लिए है। अच्छी सफलता से जुडी प्रेरक और प्रेरणादायक कहानियाँ पढ़ें इससे जीवन में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही इससे आत्म सम्मान बढ़ता है और व्यक्तित्व में भी निखर आता है।
मैं सही फैसला लेने में विश्वास नहीं रखता, मैं लिए हुए फैसले को सही बना देता हूँ।

#2 अपना दिमाग खुला रखें Keep an open mind

अपने अन्दर अच्छा व्यक्तित्व विकास लाने का एक और सबसे बाड़ा कार्य है अपने विश्वदृष्टि में बदलाव लाना। दूसरों की बात को ध्यान से सुनें और अपने दिमाग के बल पर अपना सुझाव या उत्तर दें। अपने फैसलों को खुद के दम पर पूरा करें क्योंकि दूसरों के फैसलों पर चलना या कदम उठाना असफलता का एक मुख्य कारण है।

#3 शारीरिक भाषा में सुधार की आवश्यकता Need to Work on your Body Language

व्यक्तिगत विकास के लिए शारीरिक भाषा में सुधार लाना बहुत आवश्यक है। इससे आपके विषय में बहुत कुछ पता चलता है। हर चीज चाहे वह आपका खाने का तरिका हो, चलने का तरीका हो, बात करने का हो या बैठने का तरिका सब कुछ बॉडी लैंग्वेज से जुडा है। जब भी बैठें सभी problem को भूल कर आराम से बैठें और जब भी आपक किसी से बात करें आंख से आंख मिला कर बात करें।

#4 अपने अन्दर सकारात्मक सोच जागृत करें Be Positive from Inside

चाहें आपकी बातें हो या आपके कार्य, सभी जगह सकारात्मक सोच का होना अच्छे व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत आवश्यक है। हमारे सोचने का तरिका यह तय करता है कि हम अपना कार्य किस प्रकार और किस हद तक पूरा कर सकेंगे। सकारात्मक विचारों से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्तित्व को बढाता है। जीवन में कई प्रकार की ऊँची-नीची परिस्तिथियाँ आती हैं परन्तु एक सकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति हमेशा सही नज़र से सही रास्ते को देखता है।
In order to carry a positive action we must develop here a positive vision.  — Dalai Lama
एक सकारात्मक कदम उठाने के लिए हमें सकारात्मक दृष्टी जागृत करने की आवश्यकता है।

#5 नए लोगों से जुड़ें Connect with New Peoples

ज्यादा से ज्यादा नए लोगों से मिलना और अलग-अलग प्रकार के लोगों से मिलना जीवन के एक नये स्तर पर जाना है। इससे जीवन में संस्कृति और जीवन शैली से जुडी चीजों के विषय में बहुत कुछ सिखने को मिलता है जो व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है।
Networking is an essential part of building wealth. -Armstrong Williams
लोगों से जुड़ना या नेटवर्किंग पैसे कमाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।


#6 एक अच्छा श्रोता बनिए Be a Good Listener
ज्यादातर लोग समझने के लिए नहीं सुनते, वे उत्तर देने के लिए सुनते हैं। क्यों ? सही बात है ना। एक अच्छा श्रोता होना बहुत कठिन है परन्तु यह व्यक्तित्व विकास का एक अहम स्टेप है। जब भी कोई आपसे बात करे, ध्यान से उनकी बातों को सुनें और समझें और अपना पूरा ध्यान उनकी बातों पर रखें। सीधी आँखों से ध्यान दें  और इधर-उधर की बातों पर ध्यान ना दें।
Most of the successful people I’ve known are the ones who do more listening than talking. –Bernard Baruch
ज्यादातर सफल व्यक्ति मैं जानता हूँ जो बात करने से ज्यादा सुनते हैं।

#7 खुश रहें Remain happy

दुनिया की हर चीज में खुशी देखने के लिए प्रयास करें। दूसरों के साथ हँसे पर दूसरों पर कभी भी ना हँसे। उल्लासपूर्ण व्यक्ति की हमेशा सराहना की जाती है। हँसना अच्छे व्यक्तित्व का एक हिस्सा है।
Success is not the key to happiness. Happiness is the key to success. If you love what you are doing, you will be successful. Albert Schweitzer
सफलता ख़ुशी के लिए चाबी नहीं, खुशियाँ ही सफलता की कुंजी है। अगर आप अपने कार्य से खुश हैं, तो आप जरूर सफ़लत बनेंगे।

#8 विनम्र बनें Be Polite

भले ही आप प्रतिभाशाली हों, बहुत बड़े व्यक्ति हों परन्तु अगर आपके जीवन में विनम्रता नहीं तो आपका व्यक्तित्व कभी अच्छा नहीं हो सकता। बड़ा अहंकार करने वाले व्यक्तियों को कोई पसंद नहीं करता।
Politeness is an inexpensive way of making friends. – William Feather
विनम्रता दोस्त बनाने का सबसे सस्ता तरिका है।

#9 इमानदार और वफादार बनें Be Honest and Loyal

कभी भी किसी को धोका ना दें और भरोसा ना तोड़ें। आपके चाहने वाले आपकी सराहना करेंगे अगर आप ईमानदारी रहेंगे तो। जीवन में विश्वास ही सबसे बड़ी चीज है अगर एक बार वह विश्वास टूटा तो भरोसा करना मुश्किल हो जायेगा।
Hold faithfulness and sincerity as first principles. – Confucius
सच्चाई और ईमानदारी को अपना पहला सिद्धांत बनाओ।

#10 मुश्किल की परिस्तिथि में शांति से काम लें Stay calm in tense situations.

बहुत सारे लोगों का व्यक्तित्व बाहर से देखने में बहुत ही सुन्दर और अच्छा दीखता है लेकिन मुश्किल पड़ने पर उनकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है। इमरजेंसी के समय उनका दिमाग काम नहीं देता और वे हमेशा टेंशन में रहते हैं। वैसे समय में हार मानाने वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व अन्दर से कमज़ोर होता है।
Tension is the great integrity. – R. Buckminster Fuller


Comments